19 दिसम्बर 2022 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जायेगा।

देहरादून

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले0 कर्नल सी0बी0एस0 बिष्ट ने अवगत कराया है कि गढ़वाल मंडल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना/नौ सेना/ वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु दिनांक 19 दिसम्बर 2022 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 15 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2022 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालिदास मार्ग, हाथीबड़कला, देहरादून में किया जायेगा, शेष जनपदों का चयन सम्बंधित सैनिक कल्याण में किया जायेगा। प्रशिक्षण के लिए आयु 17 1/2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास ( 45 प्रतिशत अकों से) है ( भारतीय मूल के गोरखा हेतू केवल 10वीं पास ) है। वजन 46 कि० ग्रा० तथा सीना 77-82 सैमी० होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉड साथ में लाना अनिवार्य है। पूर्ण जानकारी हेतू कार्यालय से इस (मो0 नं. 9410321614/ 8192814463) पर सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed