127 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स एवं आईटीबीपी ने हरेला पर्व पर किया संयुक्त वृक्षारोपण

*‘हर काम देश के नाम’*

 

*127 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स एवं आईटीबीपी ने हरेला पर्व पर किया संयुक्त वृक्षारोपण*

 

*देहरादून

 

उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 127 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स ने अपने प्रमुख जनभागीदारी अभियान “भागीदारी और जिम्मेदारी” के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर दोनों बलों के अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उत्तराखण्ड की स्थानीय एवं देशज प्रजातियों के पौधे रोपे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को हरित एवं सतत् उत्तराखण्ड के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी है।

 

“भागीदारी और जिम्मेदारी” अभियान का मूल उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक, संस्था एवं परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स द्वारा संचालित यह अभियान उत्तराखण्ड को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

 

यह संयुक्त पहल सशस्त्र बलों, अर्द्धसैनिक बलों एवं नागरिक समाज के बीच समन्वय, सहभागिता और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा “हरित उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed