04 साल से फरार 50 हजार रु० के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल के से किया गिरफ्तार*

*कोतवाली डोईवाला*

 

 

*एसएसपी दून की सटीक रणनीति से अपराधियों का बचना हुआ मुश्किल*

 

*04 साल से फरार 50 हजार रु० के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल के से किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर बैंक से पैसे लेकर जा रहे व्यक्ति का 05 लाख रु० से भरा बैग किया था चोरी*

 

*अभियुक्त के भाई को पुलिस द्वारा पूर्व में घटना में चोरी की गई धनराशि के साथ किया था गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त पुलिस को गुमराह करने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर 04 वर्षो से चल रहा था फरार*

 

*अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25 हज़ार ₹ तथा आईजी गढ़वाल रेंज द्वारा ₹50 हज़ार का इनाम किया था घोषित*

 

 

दिनांक 12/09/2022 को वादी श्री लाखन सिंह निवासी नव ज्योति विहार डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित तहरीर बैंक से 05 लाख रुपये निकालकर घर जाते समय सब्जी लेने के लिए रुकने के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनका रुपयों से भरा बैग चोरी करने के सम्बंध में दी गई, जिस पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 322/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त मंजीत ग्वाला पुत्र सदानंद ग्वाला निवासी ग्राम फाटापुकर, झांझीपुरा थाना राजगंज जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) को पूर्व में चोरी की गई धनराशि सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

 

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त चोरी की घटना में अभियुक्त के भाई रवि ग्वाला की संलिप्तता भी प्रकाश में आयी थी, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में सभी सम्भावित स्थानो पर दबिशे दी गई थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

 

अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 25 हजार रु0 तथा पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रु0 का इनाम घोषित किया गया था।

 

वर्तमान में एसएसपी देहरादून द्वारा वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डोईवाला व एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व सर्विलांस के माध्यम से लगातार अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 18-10-2026 को अभियुक्त रवि ग्वाला को ग्राम फाटापुकर, झांझीपुरा थाना राजगंज जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को जलपाईगुड़ी में मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया।

 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त -*

 

रवि ग्वाला पुत्र श्री सदानन्द ग्वाला निवासी फाटापुकर, झांझीपुरा थाना रासगंज जिला जलपाईगुडी, पश्चिम बंगाल, उम्र 46 वर्ष

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- निरी0 खुशी राम पाण्डेय, प्रभारी एस0ओ0जी0 ग्रामीण

2- उ0नि0 विनोद राणा, एस0ओ0जी0 ग्रामीण

3- व0उ0नि0 सचिन पुण्डीर, कोतवाली डोईवाला

4- अ0उ0नि0 मनोज कुमार

5- कानि0 विपिन कुमार

6- कानि0 कुलदीप सिंह, एस0ओ0जी0

7- का0 सोनी कुमार, एस0ओ0जी0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *