छात्राओं के बीच पहुँचकर पुलिस में उन्हें साइबर व महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक*

*कोतवाली विकासनगर*

 

*”पुलिस आपके द्वार”*

 

*एसएसपी दून के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला*

 

*छात्राओं के बीच पहुँचकर पुलिस में उन्हें साइबर व महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक*

 

*महिला सुरक्षा के लिए कानून में किये प्रावधानों व उनके अधिकारों की दी जानकारी*

 

*किसी आकस्मिक स्थिति में त्वरित सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरो के संबंध में दी जानकारी*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा आवासीय कॉलोनियों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों एवं उपलब्ध सहायता संसाधनों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 22/10/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत होशियार सिंह बुद्धूमल जैन बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, साइबर अपराध जैसी घटनाओं से बचाव, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा एवं सतर्कता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकार एवं पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 (वुमेन पावर लाइन) एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में भी अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *