दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
*थाना बसंत विहार*
*दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी व चांदी के सिक्के हुए बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदी, नशे की लत के चलते दिया था चोरी की घटना को अंजाम*
*अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जा चुका है जेल*
श्रीमती नीना भाटिया पत्नी कुलभूषण भाटिया निवासी राज एनक्लेव फेस ll थाना बसंत विहार देहरादून द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर 26 को थाना बसंत विहार पर लिखित प्रार्थना पत्र उनकी राज एनक्लेव स्थित दुकान साईं फैब्रिक से दोपहर के समय अज्ञात चोर द्वारा दुकान में रखी नगदी एवं 04 चांदी के सिक्के चोरी करने के संबंध में दिया गया। प्राप्त तहरीर पर थाना बसंत विहार पर मु०अ०सं०- 221/ 26 धारा 305 (A) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना बसंत विहार पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम द्वारा काली मंदिर वसंत विहार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति, जो नशे में प्रतीत हो रहा था, को चेकिंग हेतु रोका गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम सोमान पुत्र निजामुद्दीन निवासी सेवला कला माजरा निकट धर्मशाला थाना पटेलनगर देहरादून बताया, उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 5000/ रु नगद व सफेद धातु के 03 पुराने सिक्के बरामद हुए, जिनके संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारस उक्त रुपए एवं सफेद धातु के सिक्को को उसके द्वारा राज एनक्लेव की एक दुकान से दिन के समय चोरी करना बताया गया। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से बरामद नगदी व चांदी के सिक्कों को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है।
*नाम पता अभियुक्त*
सोमान पुत्र निजामुद्दीन निवासी सेवला कला माजरा निकट धर्मशाला के पीछे, थाना पटेलनगर, देहरादून उम्र 19 वर्ष
*बरामदगी*
1- नगदी 5000 /- ₹
2- सफेद धातु के 03 सिक्के
3- आधार कार्ड -01
4- हार्ड डिस्क – 01
*अपराधिक इतिहास*
1- मु०अ०सं०- 79/ 26 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना बसंत विहार, देहरादून
2- मु०अ०सं०- 221 /26 धारा 305 /317 (2) बीएनएस थाना बसंत विहार, देहरादून
3- मु०अ०सं०- 361/26 धारा 305/317 (2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, देहरादून
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० राजीव धारीवाल
2- का० सुधीर नौटियाल
3- का० मनदीप
