नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और प्रहार

Dehradun

 

*नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और प्रहार*

 

*02 नशा तस्करों को लगभग 01 लाख रू0 मूल्य की 498 ग्राम अवैध चरस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही*

 

*थाना सेलाकुई*

 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

 

उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सेलाकुई पुलिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 27/08/25 को मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 01: अंकित पाल तथा 02: रजनीश कुमार को 498 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*पूछताछ का विवरण:-*

 

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त चरस वो नेरवा हिमाचल प्रदेश से वीरू नाम के एक स्थानीय ड्रग पैडलर से सस्ते दामों में खरीद कर लाये थे, जिसे वो स्थानीय नशेडियों को थोडी-थोडी मात्रा में महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तो से पूछताछ में प्रकाश में आये नशा तस्कर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

1- अंकित पाल पुत्र रिशिपाल निवासी डॉक्टरगंज, थाना विकास नगर, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष

2- रजनीश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी फतेहपुर, थाना सहसपुर, उम्र – 24 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

1- अभियुक्त अंकित पाल से (256 ग्राम चरस)

2- अभियुक्त रजनीश कुमार से (242 ग्राम चरस)

 

*(अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रू0 )*

 

*नाम पता वांछित अभियुक्त*

 

वीरू निवासी नेरवा जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई

2- व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार

3- उ0नि0 अनित कुमार

4- कां0 बृजेश

5- कां0 उपेंद्र भंडारी

6- कां0 प्रवीण

7- कां0 मुकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *