जेएनवी अटरू में वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से हरियाली के साथ सपनों को भी सींचने के लिए प्रेरित हुए विद्यार्थी

अटरू, 14 अगस्त, 2026: पर्यावरण को हरा-भरा रखने और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से अदाणी पॉवर लिमिटेड, कवाई की प्रोजेक्ट टीम द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), अटरू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पौधों की देखभाल के साथ पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बारां के अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री भंवर लाल जानगल, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार, अटरू, अदाणी पॉवर लिमिटेड, कवाई के प्रोजेक्ट हेड श्री विकास गोयल, अमित पाटनी एवं उनकी टीम तथा जेएनवी के वाइस प्रिंसिपल श्री राजेश कुमार शर्मा और विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत और गुलदस्ता भेंट करने के साथ हुई।

इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर और प्रोजेक्ट हेड ने विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ कक्षा में संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, उनकी रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा को प्राथमिकता देने, अनुशासन के साथ नियमित पढ़ाई करने तथा मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, लगातार मेहनत और सकारात्मक सोच जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जाना। जेएनवी के वाइस प्रिंसिपल श्री राजेश कुमार शर्मा ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। अदाणी पॉवर की प्रोजेक्ट टीम ने भी विद्यालय परिसर का जायजा लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल, शिक्षा, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों में शिक्षा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed