जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में वीरचन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित

, geetabhumi, themediaclub.news, news.mediamiror, sachingauniyal, Deepak, gaurav, alam, vikas, amits30828, Ranjita, Paripati, Sunita, virendra, virendra.dangwal99, janpaks.editor, Bijandra, Virendra, sandeepreporter-24, ast.times, chetnabudakoti, rajagrwal01, VISHAL, Jitender, Nikhil, mussoorie, Ajay, reknjay, doon.prahari, Sompal, desktopnews, Uttarakhand, mussoorie, Rajesh, singoritimes, dipali, Beena, tfenews, DiwanDS1976, sunheradarpan, sanjay, kishorbahuguna10, mohanraja945, kamal, shikharhimalay, asianvallay, me, asianvalleyindia, harishankarsaini786, SP
देहरादून ………..  जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में वीरचन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्हांेने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में जनपद के 22 आवेदकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें वाहन मद में 11 तथा गैरवाहन मद में 11 लाभार्थियों का चयन किया जाना है। बैठक में जिलाधिकारी ने गैरवाहन मद में प्राप्त 4 आवेदकों तथा वाहन मद में 12 उपिस्थित आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से वाहन मद के अन्तर्गत 6 एवं गैर वाहन मद के 2 पात्र लाभार्थियों से प्राप्त अभिलखों को सही पाया गया। जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास अधिकारी को माह सितम्बर में अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने के लिए योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 30 सितम्बर को पुनः आयोजित करवाये जाने को कहा।
बैठक में निर्देश दिये गये कि योजनान्तर्गत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित आरक्षण प्रक्रिया अपनाने को कहा, उन्होंने वाहन मद के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए ऋण अनुदान स्वीकृत ड्राईविंग लाईसेंस एवं पर्वतीय क्षेत्र में वाहन संचालन सम्बन्धी अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गैर वाहन मद के अन्तर्गत पात्र अभ्यर्थियों से योजनान्तर्गत पार्किंग एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग को सम्मिलित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी के.एस बिष्ट, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र शिखर सक्सेना, परिवहन एवं एमडीडीए के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed