लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी तीन दिवसीय बंदरगाह प्रवास के बाद लिस्बन से रवाना हुआ

*‘हर काम देश के नाम’*

 

*लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी तीन दिवसीय बंदरगाह प्रवास के बाद लिस्बन से रवाना हुआ*

 

पुर्तगाल

 

भारतीय नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी ने अपने चल रहे लोकायन 26 ट्रांसोसेनिक अभियान के हिस्से के रूप में 25 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के लिस्बन में अपना तीन दिवसीय बंदरगाह प्रवास समाप्त किया।

 

बंदरगाह पर आगमन के दौरान, आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी के कमांडेंट रियर एडमिरल मिगुएल बेसा पाचेको और पुर्तगाली नौसेना के उप बेड़ा कमांडर रियर एडमिरल जोआओ पाउलो सिल्वा परेरा से मुलाकात की। इन मुलाकातों ने दोनों नौसेनाओं के बीच संस्थागत संबंधों और आपसी समझ को मजबूत किया। पेशेवर मुलाकातों के तहत, भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी (एस्कोला नेवल) का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने पुर्तगाली समकक्षों के साथ बातचीत की, ऐतिहासिक परिसर और प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा किया और जहाज़ चलाने के कौशल और बड़े जहाज़ों के प्रशिक्षण पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान जहाज़ पर पुर्तगाली सैन्य अधिकारियों, राजनयिकों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के लिए एक स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया।

 

आईएनएस सुदर्शनी की पुर्तगाल के पोंटा डेलगाडा और लिस्बन बंदरगाहों की यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी समुद्री सहयोग और साझेदारी को रेखांकित करती है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *