एस डी एम विवेक महाजन ने किया धान ख़रीद केंद्र हरिपुर टोहाना का निरीक्षण

एस डी एम विवेक महाजन ने किया धान ख़रीद केंद्र हरिपुर टोहाना का निरीक्षण

पांवटा साहिब,  एस डी एम विवेक महाजन ने तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री के साथ हरिपुर टोहाना स्थित धान ख़रीद केंद्र का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने किसानों को धान बेचने में आ रही समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया।

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए इसी वर्ष तीन धान ख़रीद केंद्र खोले हैं, परंतु नए धान ख़रीद केन्द्र होने के कारण किसानों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी के मार्गदर्शन में ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी तक इन धान ख़रीद केन्द्रों में 1748 किसानों के 1 लाख 1 हज़ार क्विंटल धान की ख़रीद की गई है। इन धान ख़रीद केन्द्रों में ख़रीद अभी भी जारी है।

 

-०-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *