राजनीतिक

PMNRF के मुद्दे पर भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर राजनीति करने का लगाया आरोप

भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप तेज हो गया है। कुछ दिनों पहले तक कांग्रेस,…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

भारतीय जनसंघ के भारतीय जनसंघ के संस्थापक और इसके पहले अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर गन्ना किसानों का बकाया रुपया ऑनलाइन से भुगतान किया

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में हर वर्ग की चिंता करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

‘आपदा में भी अवसर’ पर सीएम योगी आदित्यनाथ तेजी से अमल कर रहे, डेढ़ लाख प्रवासी कामगारों को देंगे जॉब ऑफर

पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘आपदा में भी अवसर’ पर सीएम योगी आदित्यनाथ तेजी से…

सीएम योगी ने प्रवासी मजदूरों से की बात, मजदूरों ने कहा रोजी रोटी की तलाश में नहीं जाएंगे बाहर

जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी के दीपू और संदीप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग…

एंटी-सीएए-एनआरसी रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाली अमूल्या लियोना को मिली जमानत

बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार रात अमूल्या लियोना को जमानत दे दी। अमूल्या लियोना,…

राहुल के बयानों पर बरसे सेना के पूर्व अधिकारी कहा- या तो तथ्यों की जानकारी नहीं या नेहरूजी की भूलों की कर रहे अनदेखी

भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कमांडरों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश के…

You may have missed

*सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी* *1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त* *देहरादून 13 सितंबर,2026 (सू.वि),* पर्यावरण संरक्षण और देहरादून को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 1776 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान 762 प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण अथवा वितरण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इनमें 550 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए तथा 1.96 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रवर्तन अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री की जब्ती भी की जा रही है। अब तक 532 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर नष्ट किया जा चुका है। प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए आमजन एवं व्यापारियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। *पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी* जिला प्रशासन द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं बिक्री न करने तथा इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त देहरादून का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है। जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।