सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ*

देहरादून

*कोतवाली पटेल नगर*

 

*एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर पड़ी भारी*

 

*सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ*

 

*लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 01 व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

दिनांक – 03/11/2026 को कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर बाजार क्षेत्र मे एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच करते हुऐ हुड़दंग किया जा रहा है।

 

प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना व और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा हुड़दंग कर रहे 01 व्यक्ति को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-*

 

नीरज सिंह रावत पुत्र धीरज सिंह रावत निवासी चन्द्रबनी ट्रासपोर्ट नयागाँव, पटेलनगर, उम्र – 25 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed