अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

*कोतवाली विकासनगर*

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*

 

*अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से नगदी व सट्टा सामग्री हुई बरामद*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चौकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक- 02/11/2026 को विकासनगर पुलिस को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बुलाकीवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके से एक अभियुक्त आजाद पुत्र यूसूफ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाता है तथा जीतने वाले व्यक्ति को मिलने वाली धनराशि में से अपना कमिशन काटकर शेष धनराशि उक्त व्यक्ति को दे देता है। मौके से अभियुक्त के पास से 01 पाकेट डायरी तथा 790 रू0 नगद बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 345/2026 धारा: 13 जुआ अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

आजाद पुत्र यूसूफ निवासी बुलाकीवाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र- 30 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

1- 01 पाकेट डायरी

2- 790/- रू0 नगद

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- का0 मनोज भारती

2- का0 लोकेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed