धर्मपुर में उत्तराखंड न्याय यात्रा को मिला जनसमर्थन, संदीप चमोली ने रोजगार और महिला सुरक्षा के उठाए मुद्दे

धर्मपुर में उत्तराखंड न्याय यात्रा को मिला जनसमर्थन, संदीप चमोली ने रोजगार और महिला सुरक्षा के उठाए मुद्दे l

 

देहरादून

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक उत्तराखंड न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट संदीप चमोली ने जनसभा को संबोधित करते हुए रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन सवालों पर जवाब चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता अपने मुद्दों एवं अपेक्षाओं के आधार पर निर्णय लेगी। चमोली ने कहा कि धर्मपुर की धरती पर उमड़ा जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं का उत्साह जनता की अपेक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने न्याय यात्रा में कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में जनहित, सुशासन और जवाबदेही की राजनीति को मजबूत करने की आवश्यकता है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने पिछले दस वर्षों के शासन का उल्लेख करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर, लगातार बढ़ती महंगाई, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनता के बीच गंभीर चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि आम परिवार अपनी रोजी-रोटी और बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है। ऐसे में इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाना जरूरी है।

चमोली ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में धर्मपुर सहित पूरे उत्तराखंड की जनता अपने मुद्दों और उम्मीदों के आधार पर जनादेश देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए शहीदों के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि राज्य की मूल भावना के अनुरूप सुशासन, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed