मसूरी गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उन्हें श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मसूरी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मसूरी के गांधी चौक में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने रामपुर तिराहा गोली कांड की बरसी पर शहीद हुए आंदोलनकारियों को भी नमन किया।

 

गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने बिना हथियार उठाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देशवासियों को एकजुट किया और स्वतंत्रता आंदोल है। शास्त्री जी नैतिकता, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में अपने आचरण और निर्णयों से एक आदर्श स्थापित किया। वर्ष 1965 के युद्ध के दौरान उन्होंने देश की संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया तथा ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश के जवानों और किसानों का मनोबल बढ़ाया।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सार्वजनिक जीवन में नैतिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। रेल मंत्री रहते हुए रेल दुर्घटना के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया। उनका यह कदम आज भी देश के राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी है।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर कांड को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने राज्य आंदोलन के सभी शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जोत सिंह गुनसोला, मोहन पेटवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed