मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोल्ज्यू देवता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की

प्रदेश के मुख्यमंत्री ति्रवेंद्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा प्रवास के दौरान दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत चितई सि्थत गोलू दरबार में शीश नवाकर की। उन्होंने मंदिर में पूजा कर प्रदेश वासियों के सुख-समृदि्ध एवं निरोगी काया की कामना की।

वह सुबह वाहनों के काफिले के साथ चितई सि्थत न्याय देवता गोलू दरबार पहुंचे। उन्होंने पूरी तल्लीनता के साथ गोलू देवता की पूजा की। पंडित हरिविनोद पंत ने उनके पूजा कराई। इस दौरान उन्होंने चितई में पर्यटकों के आवाजाही के दृषि्टगत जरूरी संसाधन बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। मार्ग में वह पहाड़ की वनस्पतियों से भी रूबरू हुए।

जनपद के दो दिनी दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने गुरुवार को चितई स्थित न्याय देवता गोलू महाराज के प्राचीन मंदिर में शीश नवाया। विशेष पूजा अर्चना की। करीब 10 मिनट तक चली पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री के हाव भाव एकदम बदले से नजर आए।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान  आदि भी  साथ रहे। चितई मंदिर में पुजारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को स्मृति चिन्ह के रूप में गोलू महाराज पर लिखी किताब भेंट की। आध्यात्मिक अनुभूति लेने के बाद वह नवसृजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed