हरीश रावत ने प्लास्टिक का कूड़ा बीनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्लास्टिक का कूड़ा बीनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की जानी चाहिए। हालांकि, लगे हाथ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुआ कहा कि भाजपा नेता समाज में जो वैचारिक कूड़ा डाल रहे हैं उसे कौन उठाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के मामल्लापुरम समुद्र तट पर प्लास्टिक का कूड़ा उठाया था। उनका कूड़ा उठाते वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया, जिस पर विपक्ष की मिश्रित प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इन सबके बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की है।

अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि प्रधानमंत्री को समुद्र तट पर लोगों द्वारा फेंकी गई प्लास्टिक बोतलें उठाते देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने स्वयं एक अच्छा उदाहरण सबके लिए प्रस्तुत किया है। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा है कि काश, भाजपा के नेतागण भी इस बात को समझ पाते। वे समाज में जो वैचारिक कूड़ा डाल रहे हैं, उसे कौन बीनने का काम करेगा, ताकि भारतीय लोकतंत्र की गंगा स्वच्छ और स्वछंद रूप से प्रवाहित होती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed