130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल कुमाऊँ को उत्तराखंड के महामहिम पूर्व राज्यपाल द्वारा सराहना

*‘हर काम देश के नाम’*

 

*130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल कुमाऊँ को उत्तराखंड के महामहिम पूर्व राज्यपाल द्वारा सराहना*

 

*देहरादून

 

130 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल कुमाऊँ को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निरंतर योगदान के लिए उत्तराखंड के महामहिम पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, वाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) द्वारा प्रेषित प्रशंसा-पत्र प्राप्त हुआ है। यह सम्मान बटालियन द्वारा वनीकरण, नदियों के पुनर्जीवन, हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किए जा रहे सराहनीय कार्यों की मान्यता है।

 

वर्ष 1994 में स्थापित इस बटालियन ने उत्तराखंड की संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण को सदैव अपनी प्राथमिकता बनाया है। बटालियन द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान, नदी पुनर्जीवन, स्वच्छता अभियान तथा स्थानीय समुदायों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक प्रशासन के सहयोग से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इन प्रयासों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

महामहिम पूर्व राज्यपाल द्वारा प्रदान की गई यह सराहना बटालियन के सभी अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों एवं अन्य रैंकों के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान न केवल बटालियन के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को रेखांकित करता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को भी प्रोत्साहित करता है।

 

130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल कुमाऊँ भविष्य में भी हिमालय की अमूल्य प्राकृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed